Durg: कुएं के पास बोरे में बंद मिली 5 साल की मासूम, रेप की आशंका, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Durg: दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. दरअसल उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची बोरे में बंद हालत में कुएं के पास मिली. बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया
पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया था. काफी देर तक खोजबीन के बाद दो युवकों को कुएं के पास एक बोरा संदिग्ध हालत में पड़ा दिखाई दिया. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरा हल्का-हल्का हिल रहा था. शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए. अंदर 5 साल की बच्ची थी, जिसका मुंह तकिया कवर से कसकर बंधा हुआ था. बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी.

मेडिकल परीक्षण से सच्चाई आ जाएगी सामने
ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची काफी घबराई हुई है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है.

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. वहीं एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है. संदेही आरोपी क हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुला होगा.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *