आग में मौत का तांडव : एक के बाद एक फटे 10 से ज्यादा सिलेंडर, आगजनी से दो जिंदगी खामोश, मवेशी भी झुलसे

लखनऊ. विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम झुग्गी-झोपड़ियों में हुई आगजनी की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. ये घटना बुधवार शाम की है. बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर फटने के बाद ये आग लगी. आगजनी में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इधर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर डटे रहीं. जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया. दूसरी ओर एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराकर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई.

जानकारी के मुताबिक आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला. भयंकर धमाके के बीच 50 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए. दुर्घटना को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से बात की और प्रभावितों को हरसंभव मदद देने को कहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे.

बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में कई मवेशी भी चपेट में आए हैं. पशु कल्याण अधिकारी के मुताबिक इस घटना कमें घायल हुए मवेशियों को नगर निगम की गोशाला में भेजा गया है. अब तक दो गायों का इलाज चल रहा है और 6 को सुरक्षित बचा लिया गया है. फिलहाल टीम मौके पर जांच कर रही है. साथ ये भी देखा जा रहा है कि मलबे में कोई दबा तो नहीं है.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *