Breaking News

Ratlam: हाईकोर्ट के वकील को कार से मारी टक्कर फिर घसीटा, मौत के बाद वकीलों में आक्रोश

Ratlam Hit and Run Case: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हिट एंड रन केस सामने आया है. इस हादसे में देर शाम हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई. इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है. त्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन सवार को कुछ दूरी तक घसीटा और फिर उसके ऊपर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया.

सीएसपी कार्यालय के पास हुई घटना
ये घटना सीएसपी कार्यालय के पास हुई है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पर सीएसपी रतलाम ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को रुकवाया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान रतलाम न्यायालय के हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में हुई है. वकील की मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी अक्रोश फैल गया.

जमकर की नारेबाजी
बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर वकील स्टेशन रोड थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा दिल्ली नंबर प्लेट लगी “भारत सरकार” लिखी कार किसकी है, इसकी जांच की जाए. इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इतना ही नहीं मामला बढ़ता देख बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली. दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया. कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी हुई थी और लिखा हुआ था भारत सरकार. पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *