Breaking News

Durg Fake Watch Scam: Titan-Fastrack के नाम पर चल रहा था नकली घड़ियों का खेल, दुकानदार गिरफ्तार; 280 घड़ियां जब्त

दुर्ग : जिले के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड टाइटन और फास्टट्रैक के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. दुर्ग कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत कबीर वाच के संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तर किया है. पुलिस ने दुकान की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में नकली घड़ियां और अन्य सामग्री बरामद की है.

टाइटन-फास्ट्रैक के नाम का हो रहा था दुरुपयोग
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब Titan कंपनी की ओर से ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत गौरव तिवारी ने दुर्ग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंदिरा मार्केट स्थत सत कबीर वाच का संचालक लंबे समय से Titan और Fastrack के नाम व ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेच रहा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुकान में तलाशी लेकर कार्रवाई की.

280 नकली घड़ियां और 275 फर्जी टैग बरामद
दुर्ग कोतवाली पुलिस की तलाशी कार्रवाई में दुकान से Titan और Fastrack की कुल 280 नकली घड़ियां बरामद की गईं. इसके अलावा Fastrack के 275 नकली टैग और आरोपी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी न नकली घड़ियों को असली ब्रांड का सामान बताकर ग्राहकों को बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमाता था.

कॉपीराइट एक्ट और BNS के तहत मामला दर्ज
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी ने लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि ब्रांडेड सामान खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता जरूर जांचें और नकली सामान की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.

Check Also

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद

Breaking News: सूरजपुर. जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *