RR Captain Riyan Parag Smoking Controversy: कैमरे के सामने रियान पराग ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले! लाइव मैच का वाडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Riyan Parag smoking Video: इंडियन प्रीमियम लीग 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल फिलहाल सोशल मीडिया पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में वो कथित तौर पर टीम के ड्रेसिंग रूम में ‘वेप’ (Vape) का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही रियान पराग विवादों में घिर गए हैं.

कैमरे में कैद पल रियान पराग के लिए बने मुसीबत
ये घटना 16वें ओवर की है जब रियान पराग 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौटे थे. उसी समय ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ पलों जो रियान पराग के लिए मुसीबत बन गए. ड्रेसिंग रूम से आई इस क्लिप ने फैंस और क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. मैच के बीच में कप्तान की इस हरकत ने खेल भावना और अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

BCCI लगा सकती है जर्माना
हालांकि वेप के इस्तेमाल के खिलाफ कोई स्पष्ट सार्वजनिक नियम नहीं है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास स्टेडियमों के भीतर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं. सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रुम या डगआउट में तंबाकू या संबंधित उत्पादों का उपयोग आमतौर पर प्रतिबंधित है. रियान पराग का ये वीडियो वायरल होने से उन पर बीसीसीआई द्वारा दंड लगाया जा सकता है.

क्या है वेपिंग?
वेपिंग (Vaping) का अर्थ है ई-सिगरेट या वेप पेन जैसे बैटरी से चलने वाले उपकरणों का उपयोग करके निकोटीन, फ्लेवर और अन्य रसायनों वाले लिक्विड को गर्म करना और उससे उत्पन्न भाप (एरोसोल) को सांस के द्वारा अंदर लेना.

Check Also

मुंबई में ‘पहलगाम’ जैसा हमला, हिंदू होने पर गार्ड्स को चाकू से गोदा! बोला- ‘कलमा पढ़कर सुनाओ…’

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *