Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में ‘ग्रैंड एंट्री’ को तैयार विजय! पार्टी को 120 सीटें मिलने का अनुमान

Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु का इतिहास रहा है कि विधानसभा चुनाव में दो बार नई पार्टियों ने अपने पहले ही चुनाव में सीधे सत्ता तक पहुंच गईं. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या विजय की पार्टी कमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) विधानसभा चुनाव में धमाका कर सकती है. हालांकि एग्जिट पोल के हिसाब से विजय के सत्ता की दौड़ में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. विजय की पार्टी भी पहली बार तमिलनाडु में विधानसभा में चुनाव लड़ रही है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (MGR) और एन.टी. रामाराव (NTR) ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास रचा था. क्या अब विजय भी तमिलनाडु में इस इतिहास को दोहरा पाएंगे. क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

क्या कहता है एग्जिट पोल?
एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के अनुसार अभिनेता विजय की पार्टी को कुल 234 सीटों में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. अगर एग्जिट पोल के हिसाब से विजय की पार्टी को 120 सीट मिल गई, तो वो सत्ता की दौड़ में शामिल हो जाएंगे और अपनी सरकार बना पाएंगे. अगर विजय तमिलनाडु में सरकार बना लेते हैं, तो वो तीसरे ऐसे शख्स होंगे, जिन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़कर अपनी सरकार बनाई. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (MGR) और एन.टी. रामाराव (NTR) ने इतिहास रचा था.

पहली बार 1977 में रचा इतिहास
हालांकि किसी भी पार्टी या नेता के लिए पहली बार चुनाव लड़कर सरकार बनाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन तमिलनाडु के दो नेताओं ने इससे पहले कर दिखाया है. पहली बार 1977 में एम. जी. रामचंद्रन ने गठबंधन कर 144 सीटों के साथ सरकार बनाई थी. हालांकि इस चुनाव में उनकी पार्टी ने अकेले सरकार बनाने के लिए सीटें जीती थी. तमिलनाडु में पहली बार किसी फिल्म स्टार ने मुख्यमंत्री बनने की नींव रखी थी. इसके बाद साल 1982 में एन टी रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी बनाकर 9 महीने बाद ही 201 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. अब एक बार फिर विजय की पार्टी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

4 मई को जारी होगा परिणाम
एक्सिस माय इंडिया द्वारा जारी किया गया एग्जिट पोल चुनावी रुझानों का एक सर्वे है. यह कोई फाइनल परिणाम नहीं हैं. यह मतदान के बाद मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर आधारित है. एग्जिट पोल कई बार गलत भी होते हैं. फाइनल परिणाम चुनाव आयोग द्वारा 4 मई को जारी किए जाएंगे.

Check Also

जामिया वीसी के बयान पर विवाद, छात्र संगठनों का विरोध तेज

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति के एक बयान को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में विवाद गहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *