Delhi Gangrape: दिल्ली में महिला से हैवानियत, टाइम पूछने के बहाने अंदर खींचा फिर चलती बस में किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Woman Assaulted In Sleeper Bus: देश की राजधानी दिल्ली की एक घटना ने एक बार फिर सबको झकझोर कर रख दिया. एक निजी बस के अंदर महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है. महिला ने खुद इसकी शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और बस ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है. पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 मई की है. महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है. महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि घटना में सिर्फ ड्राइवर-कंडक्टर ही शामिल थे या फिर कुछ और लोग भी शामिल रहे.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला के आरोप के मुताबिक, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप किया गया. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. जिस बस में यह घटना हुई. वह एक निजी बस है. हालांकि, पुलिस ने शिकायत के तुरंत बाद ही बस को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही बस के ड्राइवर-कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने हर एंगल से शुरू की जांच
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था और नांगलोई के इलाके में ले जाकर रेप किया. किसी तरह पीड़िता वहां से छुटकारा पाकर भाग निकली और रानी बाग थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. बस और उसके ड्राइवर-कंडक्टर की हर एंगल से जांच की जा रही है. इस घटना ने देश की राजधानी को शर्मसार कर दिया. फिलहाल, जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी.

Check Also

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का खौलता स्टील गिरा, 8 मजदूरों की हुई मौत

Visakhapatnam Steel Plant Accisdent: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय इस्पात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *