Bangladesh Full Lockdown: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को वतन वापसी का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही देश में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. जहां एक ओर हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर हसीना की पार्टी आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेशी सरकार के सामने लीग ने शेख हसीना और पार्टी नेताओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग रखी है.
हसीना की वतन वापसी के बीच जमात ए इस्लामी के प्रमुख शफी कुर्रहमान ने ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया दौरा छोटा कर दिया है और बांग्लादेश वापस लौट रहे हैं. देश वापसी के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे.
आवामी लीग ने क्या-क्या मांग रखी हैं?
- पहला मांग: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए. इसके साथ ही राजनीति से प्रभावित मामलों को रद्द किया जाए.
- दूसरी मांग: आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए. राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने दिया जाए.
- तीसरी मांग: राजनीतिक बंदियों की रिहाई की जाए. साथ ही उन पर लगे मुकदमों को समाप्त किया जाए.
- चौथी मांग: बढ़ती महंगाई को नियंत्रण किया जाए. बिजली, गैस, पानी, ईंधन, खाद और जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम की जाए.
- पांचवीं मांग: बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को फिर से खोला जाए. बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार दिया जाए.
- छठवीं मांग: नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. मर्डर, बलात्कार, जबरन वसूली और लूटपाट को रोका जाए. इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों एवं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
- सातवीं मांग: प्रेस को स्वतंत्रता दी जाए. पत्रकार और सैन्य-नागरिकों पर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए.
- आठवीं मांग: आतंकवादियों और उग्रवादियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
16 दिसंबर की तारीख क्यों चुनी?
दरअसल, इस साल बांग्लादेश 16 दिसंबर को मुक्ति संग्राम की 53वीं वर्षगांठ मनाएगा. इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने सरेंडर किया था. इसके साथ ही बांग्लादेश नए देश के रूप में अस्तित्व में आया था.
यही वजह है कि शेख हसीना ने वतन वापसी के लिए 16 दिसंबर की तारीख चुनी है. मंगलवार को आवामी लीग के नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला और बुधवार से प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter