Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अंतरिम जमानत देने से इनकार

Delhi Riots 2020: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के ‘मास्टरमाइंड’ बताए जाने वाले आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को पहले अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसके साथ ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एक ‘शर्मिंदगी’ वाली बात भी कही।

बता दें कि दिल्ली दंगा के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज इस मामले पर चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच के सामने सुनवाई हुई है। उमर और शरजील दोनों ही 6 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। दोनों की जमानत मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और सिद्धार्थ दवे ने अदालत से कहा कि दोनों को अंतरिम तौर पर जमानत दे दी जाए। अदालत ने कहा कि पहले दिल्ली सरकार को अपना जवाब दाखिल करने दिया जाए। सीजेआई ने पुलिस को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने फौरी राहत से इनकार करते हुए कहा, ‘आज नहीं, पहले सरकार को जवाब देने दीजिए।’

CJI सूर्यकांत ने शर्मिंदा वाली बात कही
याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने खुद के शर्मिंदा होने की बात भी कही। CJI सूर्यकांत द्वारा पूर्व में दिए गए एक फैसले का जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि,” मिस्टर दवे, विरोधाभासी विचारों को देखते हुए मुझे खुद अपना दिमाग लगाना पड़ेगा। यह मेरा फैसला (नजीब केस) था जिस पर चर्चा चल रही है। इसलिए मुझे थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो रही है। एक बेंच ने कहता है कि नजीब का मतलब यह, दूसरा बेंच कहता है कि इसका मतलब यह नहीं। मुझे बताया जा रहा है कि मैंने क्या कहा।’

UAPA के तहत केस दर्ज
उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज है। दोनों पर फरवरी 2020 में हुए दंगों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल होने का आरोप है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़क उठी थी।

Check Also

10-10 हजार रुपये में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी, रतलाम का मुख्य आरोपी इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर में साइबर ठगी के लिए लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *