Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर में आएगा मानसून, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है, मगर मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

अगले 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जून से 11 जून तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं 12 और 13 जून को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं.

बिलासपुर रहा सबसे गर्म
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. इसके साथ ही मौसम विभाग का अंदाजा है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम विभाग बताता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक साइकलोनिक चक्रवात सक्रिय है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है. इस सिस्टम की वजह से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक बनी हुई है.

Check Also

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने BEO से की शिकायत

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *