Breaking News

होली पर रेलवे का तोहफा: 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 ट्रेनें चलेंगी

रायपुर। मार्च का महीना शुरू होते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी घर से दूर रहकर काम या पढ़ाई करने वाले लोग होली अपने परिवार के साथ मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है और यात्रियों को टिकट, सीट और सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस साल होली के मौके पर देशभर में 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और भीड़ का दबाव कम हो।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

पटना–चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन
पटना से चर्लपल्ली के बीच 7 फेरे की एक खास होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। इससे बिहार और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा।

ट्रेन में 22 कोच की व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

01 एसएलआर कोच
02 सामान्य कोच
04 स्लीपर कोच
07 एसी थ्री टियर
07 एसी थ्री इकोनॉमी कोच

रेलवे का मानना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से होली के दौरान यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें और यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

Check Also

CGPSC Scam: ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *