CM साय और विधायक का ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर के पोस्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय जवाब, सोशल मीडिया पर छाई केमिस्ट्री

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के छाती गांव में 7 जून को आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बीच हुई ‘समधी भेंट’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. यहां राजनीति में आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. जहां अजय चंद्राकर ने एक्स(X) पर मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक ‘समधी भेंट’ बताते हुए तस्वीर साझा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने भी आत्मीय जवाब देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की पारिवारिक संस्कृति, अपनत्व और आपसी सम्मान का प्रतीक बताया. दोनों नेताओं के बीच हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

विधायक अजय चंद्राकर का एक्स पोस्ट
अजय चंद्राकर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति मेरे मन में अगाध आदर है और मैं उन्हें स्नेह से ‘समधी जी’ कहता हूं. आज धमतरी जिले के ग्राम छाती में आयोजित ‘चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश’ के केंद्रीय महाअधिवेशन कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने इसी आत्मीयता के साथ हम दोनों की एक तस्वीर लेने का आग्रह किया. जन-जन के प्रिय मुख्यमंत्री जी ने भी अपनी चिरपरिचित सहजता से इस पल को यादगार बना दिया.

सीएम साय ने दिया जवाब
वहीं अजय चंद्राकर की इस पोस्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जवाब देते हुए लिखा कि आपका (अजय चंद्राकर) यह स्नेहपूर्ण संबोधन मुझे सदैव आत्मीयता से अभिभूत करता है. ग्राम छाती में समाजजनों के आग्रह पर आपके साथ हुई ‘समधी भेंट’ का यह आत्मीय क्षण मेरे लिए भी स्मरणीय रहेगा। आपका सहज अपनापन, मिलनसार स्वभाव और समाज के लोगों के साथ आपका आत्मीय जुड़ाव हमेशा विशेष रहा है. छत्तीसगढ़ की यही पारिवारिक संस्कृति, अपनापन और आपसी सम्मान हमारी सबसे बड़ी ताकत है. आपका स्नेह तथा समाजजनों का प्रेम निरंतर मिलता रहे, यही कामना है.

Check Also

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर में आएगा मानसून, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में बीते कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *