स्पा सेंटर की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने मारी रेड, महिला समेत 3 गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने जब एक स्पा सेंटर में रेड मारी, तो हैरान रह गई. क्योंकि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में कुछ और ही चल रहा था. पुलिस ने जब स्पा सेंटर में छापा मारा तो पाया कि लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए सभी युवतियों को मुक्त कराया और जांच शुरू कर दी है. मौके से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि स्पा सेंटर का मालिक अभी फरार बताया जा रहा है.

दरअसल, यह मामला गोरखपुर में रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल का है. जहां पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद स्पा सेंटर में रेड मार दी. जिसमें 5 युवतियां और 3 युवक मौके पर पाए गए. पूछताछ में पता चला कि युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराया जा रहा था. इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है.

ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस
पुलिस की टीम ने मौके से मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को बरामद कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. पुलिस स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्यों की सूचना पाकर ग्राहक बनकर पहुंची थी, इस दौरान जब छापा मारा तो हैरान रह गई. मौके से धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज में रहने वाले मंदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता मिले, जिसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने 5 युवतियों को मुक्त कराया
स्पा सेंटर के अंदर युवतियां मौके पर पाई गईं. उन्होंने पूछताछ में बताया कि नौकरी के बहाने उन्हें बुलाया गया था, लेकिन अब जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. पांचों युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं. फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच कराई जा रही है. अभी स्पा सेंटर का मालिक फरार है.

Check Also

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.43 करोड़ का गांजा बरामद, बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में बैंकॉक से आए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *