चलो रे संगी नियम तोड़बो नहीं नहीं चलो रे संगी हॉकी खेलबों है, टैग लाइन है लेकिन नो फ्लेक्स जोन में अरुण साव आदम सिर कद का फ्लेक्स लगाकर ये बता रहे है कि चलो रे संगी नियम तोड़बो। राम चरित मानस के बाल कांड में तुलसी दास जी ने एक चौपाई लिखी थी।
सुभ अरु असुभ सलिल सब बहई। सुरसरि कोउ अपुनीत न कहई॥समरथ कहुँ नहिं दोषु गोसाईं। रबि पावक सुरसरि की नाईं॥
अंतिम दो पंक्ति यहां लागू होती है। रबि (सूर्य), पावक (अग्नि) और सुरसरि (गंगा) की तरह जो समर्थ (शक्तिशाली या महान गुणों वाले) होते हैं, उनके किसी कार्य या रूप में समाज कोई दोष नहीं देख सकता, देखेगा तो परिणाम बुरा होगा, इससे “इंडिया राइटर्स” नहीं डरता है। भाजपा में अनेक समरथ है उनमें से एक है -अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री है।

उनके लिए कोई नियम लागू नहीं होता है। बहुत दिनों बाद राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की लाइट जली, एस्ट्रो टर्फ में पानी डला। अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राज्य की छह टीम लीग मैच खेल रही है। पड़ोस में उड़ीसा राज्य है उसका हल्का सा असर अर्णव तूफान के समान हॉकी में आया। उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी देश के राष्ट्रीय खेल को नवजीवन देने के लिए जाने जाते है।
उनके चलते भारत की पुरुष और महिला टीम ने एशियाड खेलो में गोल्ड मेडल जीता है। छत्तीसगढ़ राज्य से कभी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते थे, सुविधा नहीं मिली, नौकरी नहीं मिली तो अधिकांश रेल्वे जैसी टीम से खेल रहे है। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ाने की पहल अच्छी बात है लेकिन इसके लिए अपनी ही पार्टी के महापौर मीनल चौबे से बनवाये नियम तोड़ने की इजाजत तो नहीं मिल जाती है।
नगर निगम रायपुर के द्वारा गोलचौक से एनआईटी गेट तक के रास्ते को “नो फ्लेक्स जोन” घोषित किया है।जगह जगह पर बोर्ड लगाकर चेतावनी भी दिख रहा है।अरुण साव जी के आदमकद का पोस्टर राजधानी सहित नगरनिगम के अधिकारियों को आँख में पट्टी बांधने पर मजबूर कर दिए है। पिछले कई दिनों से अरुण साव के ढेर पोस्टर नो फ्लेक्स जोन में लगा है, न लोक निर्माण विभाग और न ही नगर निगम खास कर मुकुट नगर स्थित जोन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी देखने के बावजूद भी बोर्ड हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है।

उप मुख्य मंत्री अरुण साव की तुलना में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की तारीफ करनी पड़ेगी जिन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी देकर सचेत किया हुआ है कि सार्वजनिक रूप से नो फ्लेक्स जोन में उनके पोस्टर न लगाए जाए।अरुण साव। लोक निर्माण विभाग के मंत्री है, समरथ है, दोष घंटे का
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter