Breaking News

‘मीडिया से बात किया तो बेटे जैसा हाल कर देंगे’, भरत तिवारी की मां का बड़ा दावा, SP ने दी धमकी

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में हुए कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनकी मां ने बड़ा दावा किया है. भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि SP ने उनके घर आकर छोटे बेटे को धमकी दी है. एसपी ने घर पहुंचकर मामले को दबाने का प्रयास किया, जब नहीं मानें तो बड़े बेटे जैसा हाल करने की धमकी दी है. हालांकि, आशा देवी के इन आरोपों को भोजपुर एसपी ने बेबुनियाद बताया है.

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि घटना के 8 दिनों बाद उनके घर पर एसपी आए थे. इस दौरान उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी. इस दौरान एसपी ने कहा कि इस मामले को यहीं खत्म कर दिया जाए और आप लोग मीडिया पर ज्यादा बयानबाजी मत दीजिए. अगर नहीं मानें तो भरत की तरह मरवा देंगे.

SP ने छोटे बेटे बेटे को धमकीः भरत की मां का दावा
इतना ही नहीं, आशा देवी ने दावा किया कि इसके बाद एसपी ने छोटे बेटे को अलग से ले जाकर कहा कि भरत तिवारी अपराधी था, इसलिए मार दिया गया. अगर तुम भी ऐसे ही बोलते रहे तो भरत जैसा ही हाल किया जाएगा. आशा देवी ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा.

क्या बोले SP?
भरत तिवारी की मां के आरोपों पर सफाई देते हुए भोजपुर एसपी ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इस न्यायिक जांच में पुलिस पूरा सहयोग कर रही है. ताकि तथ्यों के आधार पर सही जांच पड़ताल की जा सके. इस मामले में जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), शाहपुर थाना अध्यक्ष समेत एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल, यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ते नजर आ रहा है.

Check Also

Politics on Ram Mandir Row: सीएम योगी की विपक्ष को दो-टूक चेतावनी-रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो, प्रमाण है तो SIT को सौंपो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में आयोजित एक विशाल जनसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *