Sonam Kapoor ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगी मां…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपने फैंस को एक खुशखबरी दिया है. एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं.

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर
बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में सोनम ने पिंक कलर का आउटफिट पहन रखा है. फोटोज में वो काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मदर.’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद इस कपल को बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं हैं. अपने इस पोस्ट में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बताया है कि उनका बेबी साल 2026 में आने वाला है.

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की शादी साल 2018 में हुई थी. इसके बाद दोनों साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे. जिसका नाम इस कपल ने वायु रखा है. वहीं, अब ये कपल दोबारा से मां बनने जा रही हैं.

Check Also

‘मेरा दिल पीड़ा सहने वाली हर महिला के लिए दुखी है’, ट्विशा केस पर बोलीं बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली

Celina jaitly on Twisha Sharma Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *