Breaking News

ओंकारेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए टिकटों की संख्या बढ़ी, अब 4000 की जगह 6000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Omkareshwar Darshan: ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शीघ्र दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है. टिकट की संख्या में 2000 का इजाफा किया गया है. अब हर दिन दो हजार ज्यादा श्रद्धालु शीघ्र दर्शन का लाभ उठा सकेंगे. इससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी होगी.

शीघ्र दर्शन की टिकट की संख्या 6000 हुई
अब तक खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए 4000 टिकट की व्यवस्था रहती थी. अब इनकी संख्या में 2 हजार का इजाफा किया है. अब हर दिन 6000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. ये व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है.

कलेक्टर का क्या कहना है?
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रतिदिन 2,000 अतिरिक्त ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इससे अधिक श्रद्धालु पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सुविधाजनक और समयबद्ध तरीके से दर्शन कर सकेंगे. इसके साथ ही सामान्य दर्शन की कतारों पर भी दबाव कम होगा.

शीघ्र दर्शन से आय में इजाफा होगा
ओंकारेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 300 रुपये का टिकट लेना होता है. अब तक प्रतिदिन 4000 श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन की अनुमति थी, इस तरह देखा जाए तो 12 लाख रुपये की आय होती है. अब टिकटों की संख्या बढ़ने से आय में भी बढ़ोतरी होगी. टिकटों की संख्या 6000 होने से आय 18 लाख हो जाएगी. इसके साथ ही अन्य श्रेणियों के टिकट से आय में अतिरिक्त 3 लाख की वृद्धि का अनुमान है.

श्रद्धालुओं को समय पर मिल सकेगा दर्शन
स्थानीय पुजारी पंडित नीलेश पुरोहित ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर दर्शन का लाभ मिलेगा. मंदिर की दर्शन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु होगी.

Check Also

जब एक ही फ्लाइट में उद्धव ठाकरे और CM फडणवीस, संजय राउत भी दिखे, महाराष्ट्र में अटकलों का दौर शुरू

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर की हवाई यात्रा कर रहे थे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *