Breaking News

Meerut Viral Video: पति की कार के बोनट पर लटकी पत्नी, 5 KM तक दौड़ती रही गाड़ी; VIDEO वायरल

मेरठ. यूपी के मेरठ में पारिवारिक विवाद का मामला सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया. आरोप है कि पति को दूसरी युवती के साथ कार में देखकर पत्नी ने विरोध किया तो पति ने कार नहीं रोकी. महिला जान बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई. इसके बाद कार करीब पांच किलोमीटर तक दौड़ती रही और महिला बोनट पर लटकी रही. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पति को युवती के साथ देखकर जताया विरोध
मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर का है. बताया गया कि दंपति की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार को महिला अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से हापुड़ रोड की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसने पति की कार देखी. महिला का आरोप है कि कार में पति के साथ एक युवती भी मौजूद थी.

कार के बोनट पर चढ़ी महिला, 5 किमी तक दौड़ी
महिला ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पति ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह मदद के लिए चीखती रही और आसपास के लोग कार को रोकने की कोशिश करते रहे. करीब पांच किलोमीटर बाद काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने कार रुकवाई.

पति पर मारपीट और धमकी का आरोप
महिला का आरोप है कि कार रुकने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ. उसने पति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना के दौरान राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला ने वायरल वीडियो भी पुलिस को सौंपा है.

पुलिस बोली- पारिवारिक विवाद का मामला
महिला ने लोहियानगर थाने में पति और उसके साथ मौजूद युवती के खिलाफ तहरीर दी है. इसमें हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं. एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें महिला कार के बोनट पर दिखाई दे रही है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *