Breaking News

IND vs ENG: क्या आज टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? स्टार खिलाड़ी के इंस्टाग्राम पोस्ट से मची हलचल

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच आज बुधवार 1 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहले टी20 मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस मैच में उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा. इस बीच वैभव के एक इंस्टाग्राम पोस्ट इस चर्चा को और तेज कर दिया है.

क्या डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच से एक दिन पहले मंगलवार 30 जून को टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर सोशल मीडिया तक, एक ही चर्चा होती रही है कि क्या पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो जवाब दिया, उससे तो यही लग रहा है कि वैभव को डेब्यू के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

वैभव सूर्यवंशी का इस्तग्राम पोस्ट वायरल
बीते दिन मंगलवार को 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जो मौजूदा इंग्लैंड दौरे की हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,’ग्रेटफुल इसी के साथ उन्होंने रेत घड़ी'(Hourglass) वाला इमोजी लगाया. वैभव का ये पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. Hourglass का मतलब इंतजार से होता है और आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल तब करते हैं, जब कुछ नया होने वाला होता है. वैभव के मामले में कुछ नया होना यानि उनका डेब्यू होना ही हैं. मैच के एक दिन पहले ऐसे पोस्ट के सामने आने के बाद कायास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो सकता है.

आयरलैंड में नहीं मिला मौका
15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है. उम्मीद की जा रही थी आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में मऔक न देने के कारण हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के फैसले की खूब आलोचना हुई थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्हें पहले ही मैच से मौका दिए जाने की मांग तेज हो गई है.

Check Also

Indore News: नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने विदेशी महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आई है. दरअसल, यहां के गांधी हॉल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *