Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें रद्द, सफर में जाने से पहले यहां चेक करें लिस्ट

Bilaspur Zone Mega Traffic Block: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े काम के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा. इसका असर बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा.

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें रद्द
मेगा ब्लॉक के कारण हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर और बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर समेत 5 प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 20 से 40 दिन तक रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से चलाई जाएंगी. वहीं, कुछ का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें तय समय से देरी से चल सकती हैं. रेलवे के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा का काम किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के यात्री होंगे प्रभावित
इसी वजह से मेगा ब्लॉक किया जा रहा है. इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा. ऐसे में झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
रेलवे ने बताया कि 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में आरा से राउरकेला तक ही संचालित होगी. वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग की बजाय राउरकेला से रवाना होगी. इसका मतलब है कि दुर्ग और राउरकेला के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी.

कई ट्रेनों का बदला जाएगा रूट

  • मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा. 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से संचालित होगी.
  • इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी कुछ विशेष दिनों में टाटानगर-गमहारीया के स्थान पर कांड्रा-सीनी मार्ग से होकर दुर्ग पहुंचेगी. इससे यात्रियों के यात्रा समय में भी बदलाव संभव है.

Check Also

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्तीसगढ़ में संगठन के पुनर्गठन पर होगी बड़ी चर्चा?

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit 2026: बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *