Breaking News

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: माता महागौरी के आशीर्वाद से इन लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: आज (गुरुवार) आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। शारदीय नवरात्र की इस तिथि पर माता महागौरी की आराधना का विधान है। अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12.48 मिनट से रात्रि 02.26 मिनट तक है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास परिस्थिति बना रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यस्थल में नया दायित्व आपको मिल सकता है। पारिवारिक समस्या को हल करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि
व्यापार में रिस्क लेना आपके लिए उचित नहीं है। सोचे हुए काम में अड़चन आएगी। पारिवारिक सदस्य के शादी संबंधी रिश्ता आ सकता है। अधिकारी वर्ग से मतभेद होने की संभावना है।

मिथुन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने के लिए दिन अच्छा है। किसी के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा। वाणी पर संयम रखना आपके लिए जरूरी है।

कर्क राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। आप तरोताजा महसूस करेंगे। मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे। कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में फायदा होगा। पुराने काम में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
आपके के लिए आज का दिन निर्णायक रहेगा। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। मेहनत के सकारात्मक मौके मिल सकते हैं। किसी उत्सव में जाने का प्रोग्राम बन सकता है। निवेश करने का अच्छा समय है। नौकरी में बोनस मिल सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन सुखद व्यतीत होगा। खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। उबाऊ दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार संबंधि मुद्दे को शांति से सुलझाएं। खाने-पीने में लापरवाही ना करें।

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। फ्यूचर को लेकर गंभीर रहेंगे। निवेश संबंधी योजनाएं सफल होंगी। मन की बातों को शेयर करना ठीक नहीं रहेगा। परिस्थितियां हाथ से निकल सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन स्फूर्ति से भरा रहेगा। किसी विशेष मुद्दे पर परिजनों के साथ बातचीत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। युवाओं को मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।

धनु राशि
आज भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। किसी अपने का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। पारिवारिक दायित्व निभाने में सफल रहेंगे। परिवार के लिए कुछ बचत कर सकते हैं। किसी के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप ना करें।

मकर राशि
आज का दिन तकलीफों से भरा रहेगा। परिवार में कोई दुखद घटना घट सकती है। व्यापार में घाटा लग सकता है। किसी की गलत नसीहत आपको मुसीबत में डाल सकती है। फिजूल के काम में समय बर्बाद होगा।

कुंभ राशि
कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई खास कार्य आपका शांति से संपन्न हो सकता है। कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। फास्ट फूड के सेवन से परहेज करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। किसी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के नजदीक रहना शांति देगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आपका विचलित व्यवहार दूसरों को परेशान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *