विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मुईज अब्बास मारा गया, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) को साल 2019 में भारत के बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) के दौरान हिरासत में लेने का दावा करने वाला पाकिस्तान की सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह मारा गया है। मुईज की हत्या की जिम्मेदारी टीटीपी ( तहरीक-ए-तालिबान) नामक आतंकवादी संगठन ने ली है। मुईज की हत्या दक्षिणी वजीरिस्तान में की गई है।पाकिस्तान सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है। पाकिस्तान सेना का दावा है कि उन्होंने TTP के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है।

डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक मारे गए। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में तहरीक ए तालिबान (TTP) के साथ एनकाउंटर में गोली लगने से मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक मेजर मोइज़ अब्बास शाह की अगुआई में पाकिस्तानी सेना दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा इलाके में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, जिसकी अगुआई स्पेशल सर्विस ग्रुप के अधिकारी मेजर मोइज अब्बास शाह कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी सेना और तहरीक ए तालिबान के बीच गोलीबारी में आतंकियों की गोली लगने से मेजर मोइज़ अब्बास शाह और पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक उसकी स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में मेजर की रैंक पर तैनात मोइज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल जिले का रहने वाला था और इसकी उम्र 37 साल थी। वैसे किस तरह से पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को अपने देश में शरण दी, ट्रेनिंग दी और भारत और पाकिस्तानी शिया समुदाय के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया वो कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान के लिए ही सरदर्द बन गए उसका सबसे उदाहरण तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान है।

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकियों ने CRPF के एक काफिले को निशाना बनाया तो देश सन्न रह गया। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में JeM के आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया। इसे भारत में बालाकोट एयरस्ट्राइक के नाम से जाना जाता है. इस हमले में जैश के कई बड़े आतंकी मारे गए।

अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की और भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। विंग कमांडर अभिनंदन उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे और मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे. उन्होंने PAF के एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। अभिनंदन ने पाकिस्तान के इस F-16 को चैलेंज किया और आसमान में उसका पीछा करने लगे। लबीं जंग के बाद उन्होंने F-16 को मार गिराया।

लेकिन इस डॉगफाइट) के दौरान अभिनंदन का मिग-21 विमान में पाकिस्तानी मिसाइल जाकर टकरा गया। उन्हें आखिरकार विमान से इजेक्ट करना पड़ा लेकिन तब तक वे नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चले गए थे। जब अभिनंदन पैराशूट से PoK में उतरे, तो स्थानीय पाकिस्तानियों ने उन्हें भारतीय पायलट समझकर हमला किया। अभिनंदन ने आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाईं बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Check Also

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

Railways News: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *