Trump Tariff Shock: भारत समेत 17 देशों पर 10% नया टैरिफ, आज से लागू

US Tariff: अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो आज शुक्रवार से ही लागू हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, US अधिकारी ने बताया कि भारत पर 12.5% ​​टैरिफ लगना था, लेकिन लेबर प्रैक्टिस पर अच्छी बातचीत के आधार पर 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत 10% टैरिफ लगा है.

ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद लिया है. जिसमें भारत को 10 प्रतिशत वाले निचले टैरिफ स्लैब में रखा गया है.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा, “अमेरिका में जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर लगभग एक सदी से रोक है और इसे सख्ती से लागू किया जाता है. अब समय आ गया है कि हमारे व्यापारिक साझेदार भी ऐसा ही करें.”

इन देशों में भी लगा 10 प्रतिशत टैरिफ
ट्रंप ने भारत के अलावा इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, श्रीलंका, त्रिनिदाद, कंबोडिया, कनाडा, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, पाकिस्तान, एंड टोबैगो और ब्रिटेन में भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. जबकि, अन्य कई देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा. हालांकि, कुछ सामान जैसे स्टील और एल्युमिनियम जैसे उत्पाद जिन पर पहले से ही अलग से सेक्टोरल टैरिफ लागू हैं. उनमें यह फैसला लागू नहीं होगा.

Check Also

Captain Smit Machhar: जान पर खेलकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां! UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन को गले लगाकर दिया सर्वोच्च सम्मान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *