बिलासपुर : बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें दर्दनाक हादसा हो गया. यहां विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
गाना गाते समय प्रोफेसर की हार्ट अटैक से हुई मौत
दरअसल, जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंच पर गीत प्रस्तुत किया. गाना समाप्त होने के कुछ देर बाद वे बाथरूम गए, जहां वे अचानक गिर पड़े. उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाई गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई और चल रहा कार्यक्रम तत्काल बंद कर दिया गया.
शुक्रवार शाम को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रजत जयंती सभागार (ऑडिटोरियम) में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें प्रो. शैलेंद्र कुमार ने भी गीत प्रस्तुत किए. शाम 6.30 बजे तक वे पांच गीत गा चुके थे, लेकिन छठा गीत गाने के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई. उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया. इसके बाद असहज महसूस करने पर वे बाथरूम चले गए, जहां अन्य लोगों को गिरे मिले. जांच के बाद स्थिति का अंदाजा लगते ही कार्यक्रम बंद किया गया.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter