Breaking News

Raigarh: तीर-धनुष से लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस जवानों को देख उग्र हुआ, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Raigarh: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता और तीर-धनुष जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

तीर-धनुष से लोगों को धमका रहा था युवक
दरअसल, 25 जुलाई को थाना घरघोड़ा में ग्राम बरौनाकुंडा के एक निवासी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया गली में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया. पुलिस जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया पुलिस को देखकर भी उग्र हो गया और हाथ में हथियार लहराते हुए पुलिस की ओर बढ़ने लगा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित काबू में लिया.

मौका मिलते ही पुलिस ने किया काबू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने संयम बरता और सही मौका मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित पकड़ लिया. इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां उसके कब्जे से लोहे का कत्ता और तीर-धनुष जब्त किए गए.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, जेल भेजा
घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि आरोपी किसी बात को लेकर तीर-धनुष से लोगों को मारने की धमकी दे रहा था. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *