Chhattisgarh Swine Flu: प्रदेश में H1N1 के 24 नए मरीज, आंकड़ा 108 पहुंचा; रायपुर-दुर्ग समेत इन जिलों में बढ़ी चिंता

Raipur Durg H1N1 Cases Surge: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोपकुछ साल पहले देश-विदेशों में कोरोना का कहर देखने को मिला था, जिसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था. वहीं इन दिनों एक नए वायरस की एंट्री हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में लगातार स्वाइन फ्लू (H1N1) के मरीज देखने को मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज मिले हैं. इन नए मरीजो के मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. जानकारी के अनुसार, 87 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं 21 ऐसे मरीज हैं जिनका ट्रीटमेंट घर से चल रहा है.

जिलों की स्थिति और जांच रिपोर्ट
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 8 नए मरीज मिले हैं, जिससे अब बाकी के लोगों में भी डर का माहौल है. इसके अलावा प्रदेश के कई अलग-अलग जगहों से भी नए मरीज मिले हैं.

रायपुर और दूसरे जिलों के आंकड़े
वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो सरकारी डेटा के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 38 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से 36 मरीजों का हस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि रायपुर के दो मरीजों का ट्रीटमेंट घर से ही चल रहा है और उनका पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं, जिनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है. वहीं 5 ऐसे मरीज हैं जिनकी देख-रेख और सही इलाज घर से ही किया जा रहा है. इसी तरह राजनांदगांव में 10 मरीज पाए गए हैं. इसके अलावा कोरबा से 8 मरीज, दुर्ग से 13 मरीज, महासमुंद से 12 मरीज और बालोद में 9 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग की सलाह
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते स्वाइन फ्लू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *