नेपाल के सुनसरी में बोलबम यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में रविवार को हिंसक झड़प के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. रविवार देर रात बोलबम यात्रा के दौरान Nepal के सुनसरी जिले में दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन ने कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है. सुरक्षाकर्मियों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों द्वारा बाजार बंद कराने और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर नेपाली सेना तैनात कर दी है.

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में रविवार बोलबम यात्रा के दौरान दो धार्मिक समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसा का रूप ले लिया. पुलिस के मुताबिक, दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद आपस में भिड़े समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

दो धार्मिक समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप लेते हुए पथराव, आगजनी और सुरक्षाबलों पर हमले के बाद स्थिति और बेकाबू हो गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले पुलिस को अश्रुगैस और हवाई फ़ायरिंग का सहारा लेना पड़ा. इतने पर भी भीड़ की स्थिति नहीं संभलने पर पुलिस ने फ़ायरिंग की जिसमें एक 24 साल के युवक ओम प्रकाश मेहता की मौत हो गयी.

हिंसा में 9 आम नागरिक, नेपाल पुलिस के 10 जवान और सशस्त्र पुलिस बल के 5 जवान घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इन इलाकों में मंगलवार को भी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहीं. प्रशासन ने घोषणा की कि हालात सामान्य होने तक कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *