Bank Scam: बैंक में 45 लाख का कैश गायब! कैशियर पर गबन का केस, पुलिस हिरासत में पूछताछ

धार। बैंक ऑफ इंडिया की बाग शाखा में कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर बैंक से करीब 45 लाख रुपए कैश कम मिलने का आरोप है। बैंक प्रबंधक ने सोमवार को यह एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, कैशियर ने बैंक अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया था। फिलहाल वह बाग पुलिस की हिरासत में है और रिमांड पर लिया गया है।

एएसपी विजय डाबर ने बताया कि कैशियर हितेश निंगवाल लॉकर की चाबियां लेकर चला गया था। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय से डुप्लीकेट चाबी मंगाई गई। मंगलवार को डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोला गया। दस्तावेजों की जांच के दौरान बैंक में 45 लाख रुपए कैश कम मिले। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की बैलेंस राशि में 45 लाख रुपए कम थे। कैशियर चाबियां लेकर चला गया था।

सोमवार को बैंक शाखा में एलडीएम बलराम बैरागी समेत दूसरे अधिकारियों ने पूरे दिन जांच की। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने हितेश निंगवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

Check Also

बस से पानी लेने उतरी मां… लौटकर देखा तो सीट से गायब था 20 साल का बेटा, नालंदा में मचा हड़कंप

नालंदा। जिले से एक हैरान करने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *