Gujarat Building Accident: रात में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Gujarat Building Accident: गुजरात के गांधीनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. गांधीनगर के कुडासन इलाके के पास बोस्की द एम्पायर नाम की निर्माणाधीन इमारत का एक बड़ा स्लैब अचानक ढह गया. इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की संभावना है. मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों को तलाश की जा रही है. अभी तक बचवा दल द्वारा करीब 15 मजदूरों को बाहर निकाले जाने की खबर है. वहीं अन्य मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए टीमें लगातार मलबे का हटाने में जुटी हुई हैं.

बचाव कार्य जारी
ये हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है. जैसे इमरात का हिस्सा गिरने की खबर फैली आस-पास मौजूद लोगों इकठ्ठा होना शुरू हो गए. फिलहाल मलबे के अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है. निर्माणाधीन इमारत के अचानक गिरने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए नुकसान और हताहतों की स्थिति की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

डिप्टी CM हर्ष संघवी ने दी जानकारी
गांधीनगर पुलिस और फायर टीम ने बचाव अभियान के तहत 4 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला है. वहीं 12 घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी होते ही डिप्टी CM हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. संघवी ने कहा कि बचाए गए कर्मचारियों में से 12 को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य, जिन्हें गंभीर चोटें नहीं आई थीं, उन्हें छुट्टी दे दी गई.

क्रेन गिरने के बाद हुआ हादसा
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, बोस्की द एम्पायर नाम की निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान एक क्रेन गिरने की बात सामने आई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि क्रेन गिरने के बाद इमारत की स्लैब का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. हालांकि हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. प्रशासन की तरफ से घटना की जांच की जा रही है. रात में जिस समस ये हादसा हुआ तब बिल्डिंग में काम चल रहा था.

सुरक्षा व्यवस्था कई सवाल
हादसे के बाद निर्माणाधीन इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. निर्माण की गुणवत्ता, मौके पर अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों, क्रेन की स्थिति और उसके संचालन समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. फिलहाल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है. रात के अंधेरे में हुए इस हादसे से पूरे इलाके में डर का माहौल है.

Check Also

Bhopal Doctor Protest: इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज की होगी जांच, गृह सचिव शिल्पा गुप्ता को जिम्मेदारी; 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

Bhopal News: भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार से बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *