Congress MLA Arrest: मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे अभय मिश्रा को पुलिस ने उठाया, कल्पना मिश्रा मौत मामले में कर रहे थे प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे एमएलए को पुलिस उठाकर थाने ले गई। इसके साथ ही रेलिंग पर लगे बैनर-पोस्टर को उखाड़ा गया। अभय मिश्रा रीवा संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में धरना दे रहे थे। वे कल्पना केस में दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे थे।

दरअसल, 25 अगस्त 2026 को कल्पना मिश्रा को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। अगले दिन 26 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद उनकी और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। मौत से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहीं इस घटना को लेकर रीवा से लेकर राजधानी भोपाल तक विरोध प्रदर्शन हुए। सामाजिक संगठनों के साथ ही विपक्षी पार्टियों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर रीवा जिले की सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे।

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का आरोप है कि मध्य प्रदेश में अराजकता और लूटपाट का वातावरण बना हुआ है। पैसे कमाने और बांटने का खेल चल रहा है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि रीवा के सरकारी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की जिस तरह दर्दनाक मौत हुई, वहां ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। मैं सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सांकेतिक धरना दे रहा हूं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मंत्री से मुक्ति मिलनी चाहिए।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *