Breaking News

Barwani ED Raid: सेंधवा में तायल परिवार के ठिकानों पर ED की दबिश, NABARD लोन घोटाले से जुड़ रहे तार!

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा में एक व्यापारी के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर छापेमार कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल केंद्रीय जांच एंजेसी घर, कारोबार से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी हुई है।

सेंधवा के व्यापारी तायल परिवार के ठिकानों पर बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने दबिश दी। सुबह से ही टीम परिवार के घर सहित कारोबार से संबंधित स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले भी CBI ने तायल परिवार के घर पर कार्रवाई की थी। उस समय नाबार्ड लोन से जुड़े कथित घोटाले को लेकर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से की जा रही मौजूदा कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी के अफसरों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कार्रवाई के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं बड़वानी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के लिए ED की टीम पहुंची हुई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *