Breaking News

CG News: जांजगीर-चांपा में Swine Flu का बढ़ा खतरा! युवक की मौत के बाद H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, नए मरीज की भी पुष्टि

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. पिछले दिनों स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बाद हुई एक व्यक्ति की मौत की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं रायपुर से अपने ससुराल बालपुर आए एक युवक में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. युवक को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद चांपा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लक्षणों के आधार पर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है.

जिले में अब तक छह से अधिक संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है. स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटा रहा है.

संदिग्ध होने पर कराया टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव
जानकारी के अनुसार चांपा के एक निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर एक युवक उपचार के लिए पहुंचा था. युवक रायपुर से बालपुर स्थित अपने ससुराल आया था. लक्षणों को देखते हुए चिकित्सकों ने 12 सितंबर को उसका नमूना स्वाइन फ्लू जांच के लिए भेजा. 13 सितंबर को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है. संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी और आवश्यकता के अनुसार जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जिला अस्पताल के दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की आशंका में दो मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया था. दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपक साहू के मुताबिक कि तीन संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

मृतक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव
पिछले दिनों स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. उसके नमूने की जांच रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है. इससे जिले में स्वाइन फ्लू से एक मौत की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमण की स्थिति पर नजर रख रहा है और संदिग्ध मामलों की जांच तेज कर दी गई है.

सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि चांपा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए युवक का स्वाइन फ्लू जांच के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. युवक के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

तेज बुखार और खांसी हो तो कराएं जांच
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस से होने वाला संक्रामक श्वसन रोग है. इसके प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, अत्यधिक थकान, शरीर में दर्द, सिरदर्द तथा नाक बहना या बंद होना शामिल हैं. कुछ मरीजों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर समय पर जांच और उपचार कराना जरूरी है.

Check Also

CG High Court का बड़ा फैसला: लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का मिलेगा 100% वेतन, पुलिस विभाग को दिए भुगतान के निर्देश

बिलासपुर. विभागीय जांच में लघु दंड मिलने की स्थिति में निलंबन अवधि को अनुचित मानते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *