हरियाणा से बिहार तक शराब तस्करी का खेल! अयोध्या में 315 लीटर के करीब शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

अयोध्या. रौनाही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मुबारकगंज के पास लिंक रोड से पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र मौर्या (27) और भोला निषाद (23) के रूप में हुई है. दोनों गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

24 पेटियों में 314 लीटर से ज्यादा शराब बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 गत्तों में 672 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की. कुल मात्रा 314.97 लीटर बताई गई है. इसमें रॉयल ग्रीन, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे. बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर वे मोटा मुनाफा कमा रहे थे.

वैगनआर कार भी सीज
तस्करी में इस्तेमाल वैगनआर कार नंबर MH31FE8306 भी पुलिस ने बरामद कर ली है. दस्तावेज न मिलने पर वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है.पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Check Also

दिल्ली-NCR Pollution पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने पूछा- अमीरों की गाड़ियों से फैल रहे धुएं पर क्या कार्रवाई हुई?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर सुनवाई की, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *