पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 9 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर था 47 लाख का ईनाम

धमतरी। जिले में सक्रिय सभी माओवादी एरिया कमेटियों को सम्पूर्ण रूप से समर्पण कराने हेतु शासन के आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील किया जा रहा था। लगातार धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी एवं सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास एव दबाव से प्रभावित होकर आज प्रतिबंधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस तथा गोबरा एलओएस के सक्रिय 09 हार्डकोर नक्सली कुल 47 लाख के ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाश के मार्ग को त्याग कर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

  1. ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ
  • उषा उर्फ बालम्मा डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन ) -8 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ,
  • रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम- 05 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ
  • रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर-5 लाख ईनामी, कार्बाइन हथियार के साथ
  • निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन) 05 लाख रूपये का ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ
  • सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम 05 लाख रूपये के ईनामी, भरमार हथियार के साथ
  • रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस – 05 लाख ईनामी
  • अमीला उर्फ सन्नी एसीएम / मैनपुर एलजीएस 05 लाख रूपये के ईनामी
  • लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 01 लाख रूपये के ईनामी,

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *