CG Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने भारी से अति भारी बारिश की आंशका जताई है. राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं. रायपुर समेत 22 जिलों में हल्की बारिश यलो अलर्ट की चेतावनी दी है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी है. कई जगहों पर पेड़ गिर गए.
12 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, एमसीबी, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद, बिलासपुर, रायपुर और महासमुंद जिले शामिल हैं.
रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
तूफान की भयावहता को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जांच करें.
मौसम संबंधी देरी और सड़क जाम को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें.
रेलवे अधिकारियों और स्टेशन स्टाफ की घोषणाओं व निर्देशों का पालन करें.
रेलवे ट्रैक पार न करें और निर्धारित यात्री क्षेत्रों में ही रहें.
मोबाइल फोन चार्ज रखें तथा आवश्यक दवाइयां, पीने का पानी और आपातकालीन संपर्क विवरण साथ रखें.
बारिश में फिसलन की संभावना के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियों पर सावधानी बरतें.
ट्रेन के रेगुलेशन, डायवर्जन या निरस्तीकरण की जानकारी केवल रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से लें.
रेलवे कर्मचारी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं, आवश्यक सतर्कता के साथ निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं, ताकि यात्रियों की सुविधा और संरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके.
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter