Breaking News

Dewas Liquor Case: जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार; केमिकल सप्लाई का आरोप

Dewas Liquor Case: देवास शराब कांड में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. अमन, कांग्रेस नेता और प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे हैं. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज अपराध में पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी अजय राठौर और उसके साथियों से पूछताछ के दौरान व्यापारी अमन कासलीवाल का नाम सामने आया था.

6000 रुपये की केमिकल की सप्लाई
जांच में पाया गया कि आरोपी अमन ने मात्र 6,000 रुपये लेकर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला बेहद घातक केमिकल मैक्स सॉल्वेंट सप्लाई किया था. सबसे गंभीर बात यह है कि अमन ने यह केमिकल किसी व्यापारी, रिटेलर या होलसेलर को नहीं, बल्कि एक बेरोजगार युवक और अपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को बिना उसका बैकग्राउंड जाने सप्लाई कर दिया. यह केमिकल मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

इसी लापरवाही और अपराध में सहयोग करने के कारण पुलिस ने आरोपी अमन कासलीवाल को इस पूरे अपराध में दुष्प्रेरण (Abetment) का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है. फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Check Also

Gurugram Uber Cab News: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! महिला इंजीनियर का आरोप- कार में किया लॉक, दी जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में उबर कैब के ड्राइवर पर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *