Bastar Police Action: ओडिशा से यूपी जा रही 476 किलो गांजे की खेप पकड़ी, 2.38 करोड़ का माल जब्त; 7 गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन भी जब्त किया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसके जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में बुनकरों और महिला समूहों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने खातों में भेजे 9.41 करोड़ रुपये

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *