18 साल बाद जेल प्रशासन को याद आई फरार कैदी की सुध, पैरोल पर भागे बंदी के खिलाफ अब दर्ज कराई FIR

रायपुर। हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया। उसे फरार हुए 18 साल हो चुके हैं। उसके फरार होने की रिपोर्ट जेल प्रशासन की ओर से अब जाकर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। इधर इतने वर्षों के बाद जेल प्रशासन द्वारा आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी अचंभित हैं। पुलिस ने केंद्रीय जेल रायपुर से मिले पत्र और दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 दिन की पैरोल पर छूटा कैदी 18 साल से फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान गणेश देवांगन के रूप में की गई है। उसके खिलाफ धारा 302, 307 का मामला दर्ज है। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा था। कोज जेल रिकॉर्ड के मुताबिक उसे 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। जेल प्रशासन ने उसे 3 अगस्त 2008 को दोबारा जेल ह के में दाखिल होने की सूचना दी थी। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी लंबे को तय तारीख पर जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा।

बड़ा सवाल, 18 साल बाद एफआईआर क्यों?
18 साल के बाद किसी भी बंदी के फरार होने की सूचना थाने में देना न केवल पुलिस को अचंभित होंने कर रहा है, बल्कि यह जेल प्रशासन पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर में ‘रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी भी जेल से या पैराल पर बंदी फरार होता है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस थाने में दी जाती है, ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके, लेकिन इस मामले में 18 साल के बाद आरोपी के फरार होने की सूचना थाने में दी गई है। इसकी के वजह क्या है, इस संबंध में अधिकारी भी किसी प्रकार की जानकारी ना नहीं दे पा रहे हैं। उनका यही कहना है कि सूचना पर एफआईआर कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

जेल प्रशासन ने पुलिस को भेजा पत्र
बंदी के निर्धारित समय पर जेल नहीं लौटने के मामले में केंद्रीय जेल रायपुर की ओर से कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा गया। पत्र में गणेश देवांगन के पैरोल पर रिहा होने और वापस जेल नहीं आने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कंराए, ताकि दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पुलिस इस मामले में आरोपी की पजासाजी, गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई कर सके।

एफआईआर हुई है, तलाश की जा रही
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल ने कहा कि, 18 साल पहले बंदी पैरोल पर छूटने के दौरान फरार हुआ है। इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से सूचना पर एफआईआर हुई है। फरार बंदी की तलाश की जा रही है।

Check Also

बिलासपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने और पौधरोपण को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 17 लोगों पर FIR

Bilaspur Crime News: बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के ग्राम सफरीभाठा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *