Breaking News

18 साल पहले पैरोल पर जेल से निकला कैदी नहीं लौटा, अब रायपुर में हत्या के दोषी के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी 18 साल पहले पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। वह तय तारीख पर वापस जेल नहीं लौटा। अब करीब 18 साल बाद उसके खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान गणेश देवांगन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय जेल रायपुर से मिले पत्र के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, गणेश देवांगन को हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। उसे 3 अगस्त 2008 को दोबारा जेल में दाखिल होने की सूचना देकर 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया था। हालांकि, वह 23 जुलाई को जेल से बाहर आने के बाद निर्धारित तारीख पर वापस नहीं लौटा।

जेल विभाग के पत्र के बाद हुई कार्रवाई
केंद्रीय जेल रायपुर की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में बंदी के पैरोल से फरार होने की जानकारी दी गई थी। इसके साथ संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। इसके आधार पर 23 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2008 से फरार है आरोपी
FIR में दर्ज जानकारी के मुताबिक, गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस तरह पैरोल से फरार होने के करीब 18 साल बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Check Also

दंतेवाड़ा के रिजर्व फॉरेस्ट में 3 KM तक फैला आयरन वेस्ट, NMDC की कथित लापरवाही पर वन विभाग करेगा केस

Dantewada NMDC Mining Negligence Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से खनन से जुड़ी बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *