चोर चुस्त, UP पुलिस सुस्त! राजधानी में बढ़ा क्राइम, चोरी का सिलसिला जारी, आखिर कहां खाक छान रहे कानून के रखवाले?

लखनऊ. राजधानी में उत्तर प्रदेश की पुलिस निश्चिंत है. सब राम भरोसे पर ही है. यहां पर कुछ दिन पहले किंग जार्ज मेडिकल विश्विद्यालय की कुलपति सोनिया नित्यानंद के आवास से चंदन का पेड़ चोरी हो गया था, जिसका सुराग आज तक नहीं लग पाया है. इसी दौरान मेडिकल संस्थान किंग जार्ज में इलाज करवाने आए और आयुष्मान विभाग में आए कर्मियों की भी बाइक चोरी होने की खबरें आ रही है.

बता दें कि चौक थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मेडिकल विश्वविद्यालय में लगातार वाहन चोरी हो रहे हैं. शताब्दी अस्पताल जो कि किंग जार्ज मेडिकल विश्विद्यालय का विंग है, उसमें कार्यरत आयुष्मान मित्र मनीष वर्मा की 9 जुलाई को पीआरओ ऑफिस के सामने से बाइक चोरी हो गई थी.

वहीं आज सीसीटीवी के फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. जबकि, अब आरोपियों को पकड़कर जेल में निरुद्ध कर दिया गया है. बड़ी बात ये है कि आरोपी के हिरासत में आने के बावजूद बाइक बरामद नहीं हो पाई है. अब सवाल ये उठ रहा है कि यूपी पुलिस की सुस्ती कहीं चोरी की वारदात बढ़ने की वजह तो नहीं? आखिर चोर बेधड़क होकर वारदात को अंजाम कैसे दे रहे हैं?

Check Also

Uttarakhand Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश होने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *