Manager Arrested: ​घर में सेंधमारी कर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर की भी मिलीभगत उजागर

बिलासपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक सूने मकान में हुई लाखों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए (Manager Arrested) मुख्य आरोपी और इसमें शामिल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीते साल जून महीने की है, जब एक घर की आलमारी का ताला तोड़कर सोने के 4 कंगन (वजनी 40 ग्राम) और एक लाख रुपये नगद चोरी कर लिए गए थे। मामले की छानबीन के दौरान संदेह के आधार पर जब दीपक पटेल नामक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद. (Manager Arrested)
जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि आरोपी ने चोरी के इन कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था। इस अपराध में शाखा प्रबंधक आजम बेग की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसने जेवरात के चोरी के होने की जानकारी होने के बावजूद कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए उन्हें गलाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से गला हुआ सोना (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) और नगदी बरामद की गई है. सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Check Also

‘सबूत जेब में रखे थे क्या?’ झीरम फैसले के बाद विजय शर्मा का बघेल पर तंज, NIA जांच को बताया सटीक

Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी नरसंहार मामले अदालत ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *