बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी प्लांट में भीषण आग, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के आग लग गई, जिसमें करीब 15 लोग झुलस गए. अचानक हुए इस हादसे में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग घर छोड़कर भागने लगे. देखते ही देखते आग का कहर बढ़ता ही चला गया. हालांकि, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और अब स्थिति नियंत्रण में है. फिलहाल, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है.

आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर दिया. दमकल कर्मियों ने 15 घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. इसमें 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह अचानक धमाके आवाज सुनाई दी. जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आसपास के कई घरों में आग लग गई. देखते ही देखते पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया. अचानक हुए धमाके और आग की लपटों से इलाके में अपरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन से नैप्था गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ होगा, जिसके बाद आग लग गई. हालांकि पाइपलाइन से रिसाव क्यों हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

कंपनी प्रबंधन ने शुरू की जांच
हल्दिया रिफाइनरी के प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा को देखते हुए हल्दिया से हावड़ा जाने वाली यात्री ट्रेन को भी रोक दिया गया था. हालांकि अब सबकुछ सामान्य हो गया है.

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *