CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल के करीबियों पर ED के शिकंजा, आधा दर्जन से ज्यादा कारोबारियों को भेजा समन

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के बाद अब ED ने उनके करीबियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. ED ने दुर्ग-भिलाई के आधा दर्जन से अधिक बड़े कारोबारियों को समन भेजा है. और पूछताछ के लिए तलब किया है.

चैतन्य बघेल को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल
3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार किया है. 18 जुलाई की सुबह-सुबह भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम पहुंची. गिरफ्तारी के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 22 जुलाई तक 5 दिनों के लिए ED की रिमांड पर भेजा. जहां आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

कैसे फंस गए चैतन्य?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पहले ही प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान में कोंटा के विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं, रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टूटेजा और आबकारी विभाग के पूर्व MD एपी त्रिपाठी के खिलाफ भी एक्शन लिया चुका है. माना जा रहा है कि शराब घोटाले में जुड़े रकम को चैतन्य बघेल और उनके करीबियों की संपत्ति में इंवेस्ट किया गया है.

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी यानी साल 2018 से 2023 के बीच प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ है. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी दी है कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोडों की जमीन और दौलत भी खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक इन्होंने पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई थी. लेकिन अब जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ से अधिक का है.

Check Also

Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *