MP News: अमृत मिशन परियोजना में बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

MP News: अमृत मिशन की परियोजनाओं में धीमी प्रगति और काम में लापरवाही को लेकर नगर निगम और नगरीय विकास विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. निर्धारित गति से काम नहीं करने वाले 5 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. यह कार्रवाई आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकते भोंडवे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद की गई.

बैठक में अमृत मिशन की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान संबंधित नगरीय निकायों और ठेकेदारों का पक्ष भी सुना गया. समीक्षा में सामने आया कि कुछ परियोजनाओं में काम की गति संतोषजनक नहीं है और निर्धारित समय के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है.

जनहित की परियोजनाओं में देरी पर सख्ती
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और अनुबंधीय दायित्वों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन पांच ठेकेदारों पर हुई कार्रवाई
ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों में जयप्सदी इंफ्राकॉन, एलसी इंफ्रा भोपाल, दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन, देवास, इनविराड प्रोजेक्ट्स, सतना और आर एंड बी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, पीथमपुर शामिल हैं. इन सभी फर्मों के खिलाफ अमृत मिशन के कार्यों में अपेक्षित गति से काम नहीं करने और अनुबंधीय शर्तों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने के चलते कार्रवाई की गई है.

नई निविदाओं में नहीं ले सकेंगे हिस्सा
ब्लैकलिस्ट की गई फर्मों को अब नई निविदाओं और बोलियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी. विभाग की ओर से यह कार्रवाई परियोजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और अनुबंधीय शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.

शेष काम जल्द पूरा कराने के निर्देश
संबंधित नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. साथ ही, अमृत मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की आगे भी नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी, ताकि काम की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके और जनहित की परियोजनाओं को समय पर पूरा कराया जा सके.

Check Also

LPG Connection Blocked: MP में 35 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक! e-KYC नहीं कराया तो सिलेंडर बुकिंग भी अटकेगी

LPG Connection Blocked: मध्य प्रदेश के लगभग 35 लाख डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन को ब्लॉक कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *