अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा : आत्मानन्द स्कूल के बच्चे बाल-बाल बचे, सडको की हालात ख़राब

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आत्मानंद स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। ई-रिक्शा जिस रास्ते से रोज गुजरता है उस रास्ते कि हालत बहुत ही खराब हो गई है। इस रास्ते पर अक्सर दुर्घटना होते रहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्लाक के आला अधिकारी बताते है कि, उस रास्ते का ये हाल रोज होता है। इस रास्ते पर दुर्घटना होना आम बात है। जिम्मेदार अधिकारी बड़े हादसे के इंजतार मे बैठे है। यह घटना नवागढ़ के आत्मानंद स्कुल जाने के रास्ते की बताई जा रही है।

ई-रिक्शा बच्चों के लिए असुरक्षित
ई-रिक्शा तीन पहिया वहां है। जो की बैटरी से चलती है और हल्की होने के चलते अक्सर पलट जाती है। ऐसे में ई-रिक्शा बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। ई-रिक्शा से बच्चों के आने-जाने पर रोक लगा लगना चाहिए।

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *