Breaking News

छत्तीसगढ़ में अब और बेहतर होगी रोड कनेक्टिविटी, बढ़ेगी ग्रोथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों और राज्य को दूसरों राज्यों को जोड़ने के लिए रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है. इस संबंध में CM विष्णु देव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. उनके आधिकारिक निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

सड़क परियोजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री साय ने नितिन गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है, ताकि वहां के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर मिल सकें.

मजबूत सड़क नेटवर्क
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि औद्योगिक क्षेत्रों, नए जिलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करना राज्य के समग्र विकास के लिए जरूरी है. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सड़कें केवल यात्रा का जरिया नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और सामाजिक बदलाव की आधारशिला हैं.

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग देती रहेगी. उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचलों तक सड़कें पहुंचने से न केवल विकास तेज होगा, बल्कि उन इलाकों में स्थायी परिवर्तन भी आएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंजोर ‘विजन 2047’ के तहत राज्य की लंबी अवधि की रणनीति से भी अवगत कराया, जिसमें एकीकृत और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में सड़क संपर्क को प्राथमिकता दे रही है, ताकि हर नागरिक तक विकास की पहुँच सुनिश्चित की जा सके.

Check Also

CG Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन, सदन में गूंजेगा जंबूरी अनियमितता, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *