Breaking News

स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, पैदल अस्पताल जा रही गर्भवती महिला का रास्ते में हुआ प्रसव…

बलरामपुर। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है. पैदल अस्पताल जा रही गर्भवती का रास्ते में ही प्रसव हो गया. इसके बाद प्रसूता को 15 किमी बाइक पर बिठा कर अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं.

मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के सोनहत गांव का है. पंडों जनजाति की महिला नवजात के साथ पैदल नदी पार कर अस्पताल पहुंची. पुल और सड़क के आभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है. बरसात में अक्सर नाले में पुल के अभाव में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है.

Check Also

आज की ताजा खबर

एक तरफ खबर ये है कि अगर आपका घरेलू बिजली का बिल दो हजार रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *