CG News: ठगों ने बैंक को ही बनाया निशाना, कर ली 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, मैनेजर को ऐसे दिया झांसा

CG News: राजधानी रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक से 17.52 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जहां शातिर ठगों ने फर्जी लेटरपेड के जरिए बैंक मैनेजर से ठगी कर ली. इसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.

SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी
पुलिस के मुताबिक रामसागरपारा में स्टेट बैंक में झारखंड गिरिडीह निवासी आशुतोष कुमार मैनेजर हैं. आशुतोष के पास 8 अगस्त को पूर्व ब्रांच मैनेजर कार्तिक राउत का फोन आया. उन्होंने कहा कि कृष्णा बिल्डर के डायरेक्टर सुनील तापड़िया पुराने क्लाइंट हैं. बैंक में उनका लगातार ट्रांजेक्शन होते रहता है. उनका फोन आएगा, उनकी मदद कर दीजिएगा। 11 अगस्त को आशुतोष के पास सुनील तापड़िया के नाम से फोन आया. उसने कहा वह रजिस्ट्री ऑफिस आ गया है, इसलिए वह बैंक नहीं आ पाएगा. वाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर के लेटरपैड में एनईएफटी डिटेल भेज रहा है. उस आधार पर 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर कर देना.

मैनेजर को ऐसे दिया झांसा
पुलिस ने बताया कि इंटरनेट पर बैंक के पुराने मैनेजर कार्तिक का नंबर दिया हुआ है. ठगों ने वह नंबर देखकर कार्तिक को फोन किया. कार्तिक ठगों को समझ नहीं पाया. कार्तिक ने ठगों से कहा कि वह अब उस शाखा में नहीं है, लेकिन वह बोल देगा. कार्तिक ने नए मैनेजर को फोन कर दिया और सुनील के बारे में बताया. इसी का फायदा उठाकर ठगों ने आशुतोष को फोन किया और खाते से पैसा निकाल लिया.

Check Also

100 टेस्ट और 84 बैट्समैन

ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट का बैट पकड़ने वाला ये जरूर सोचता है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *