पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या:जबलपुर में दो बेटों ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव, दोनों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में पारिवारिक विवाद में बेटों ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव की है। मंगलवार को बुढरी की बड़ी नहर में ग्रामीणों को शव दिखा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गिरानी कुमार चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

10 किमी दूर ले जाकर फेंका शव
मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल उदय सिंह ने बताया कि गिरानी के दोनों बेटे संतोष चक्रवर्ती (28 ) और अजय चक्रवर्ती रोजाना होने वाले पारिवारिक विवाद और गाली-गलौज से परेशान थे। सोमवार को पिता और बेटों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटों ने पिता की हत्या कर दी। शव को 10 किमी दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया।

लोग बोले- घरेलू कलह ने खुशियां मातम में बदली
ग्रामीणों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले तक पूरा परिवार राखी त्योहार की तैयारियों में जुटा था। लेकिन घरेलू कलह ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Check Also

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जुड़े कथित आबकारी नीति मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *