रायपुर सेंट्रल जेल से NDPS का दोषी कैदी फरार:15 साल की सजा काट रहा था,मरम्मत कार्य के दौरान प्रहरी को दिया चकमा,सर्च ऑपरेशन शुरू

रायपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी NDPS एक्ट के तहत 15-15 साल की सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस और जेल की टीम दोनों ही कैदी की तलाश में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को जेल के पुराने मुख्यालय में मरम्मत कार्य के लिए 5 कैदियों को प्रहरी मनीष राजवाड़े की निगरानी में भेजा गया था। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कैदी प्रहरी को चकमा देकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। फरार कैदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू (32 वर्ष) उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है।

किस मामले में सजा काट रहा था कैदी

बंदी को विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट रायपुर, पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 25 जुलाई 2024 को दोषी करार दिया था। कैदी पर ड्रग्स तस्करी का केस दर्ज था। कोर्ट ने उसे NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत 15-15 साल की सश्रम कैद और तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे छह साल अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी थी।

FIR दर्ज, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद जेल अधीक्षक ने गंज थाना में FIR दर्ज करवाई है। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना की सूचना जेल मुख्यालय, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी रायपुर और यूपी के मथुरा पुलिस को भी भेजी गई है।

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *